BMW i7

BMW i7: 2.03 करोड़ रुपए में लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, 1 बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 625km

BMW i7 भारतीय बाजार में लग्जरी कारों की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और अब तो इलेक्ट्रिक लक्ज़री कारें भी सोने पर सुहागे का काम कर रही है।पहली इलेक्ट्रिक कारें इकनोमिक और मिडिल सेगमेंट में थी पर अब तो लक्ज़री सेगमेंट में इलेक्ट्रिक की होड़ लग गयी है ,लक्ज़री सेगमेंट में BMW i7 EV सबसे अच्छा विकल्प है। सबसे पहले तो इस इलेक्ट्रिक कार का लग्जरी लुक आपको दीवाना बना देगा। इसके फीचर्स तो और भी हैरान करने वाले हैं। तो आइए जानें इसके बारे में सारी जानकारी।भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर Mercedes EQS 580 और Porsche Taycan से होगी।

BMW i7: Features फीचर्स
BMW i7 Interior लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7 सीरीज जैसा इंटीरियर ही दिया गया है। इसके अलावा 14.9 इंच के इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। ये यूनिट बीएमडब्ल्यू के लेटेस्ट iDrive 8 OS पर चलती है। बीएमडब्ल्यू i7 में 31.3 इंच की 8K सिनेमा स्क्रीन भी मिलेगी। रियर डोर में भी 5.5 इंच की टचस्क्रीन दी गई है जो ना केवल इंफोटेनमेंट सिस्टम बल्कि क्लाइमेट कंट्रोल और सीट जैसी चीजों को भी कंट्रोल करती है।फीचर्स की बात करें तो BMW i7 EV में एक से बढ़कर एक विशिष्ट फीचर पाए जा सकते हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, आरामदायक लेदर-ट्रिम वाली सीटें, हरमन कार्डन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, ADAS सहित लेन डिपार्चर वार्निंग कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ऑटोमैटिक मोड जैसी कई सुरक्षा सुविधाएँ। आपातकालीन ब्रेक लगाना। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

BMW i7: बैटरी और रेंज
i7 xDrive 60 वेरिएंट में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो इसके एक्सेल पर लगी हैं. पावर के लिए इसमें 101.7kWh लीथियम-ऑयन बैटरी की सपोर्ट मिलती है। ये शानदार लग्जरी कार एक बार फुल चार्ज होने पर 591 से लेकर 625 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बीएमडब्ल्यू ने दावा किया है कि मात्र 4.7 सेकेंड में ये कार 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 239kmph है।

BMW i7 EV: 0 से 100 की रफ्तार
BMW i7 EV में 101.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। जो 536.4 hp उत्पन्न करती है और अधिकतम 239 किमी/घंटा की गति तक पहुंच सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार महज 4.7 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकती है।

BMW i7: कीमत और किस्से होगा मुकाबला
लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक को 11kW तक के AC सिस्टम और 195kW तक के DC सिस्टम से चार्ज किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 34 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाएगी। BMW i7 की सीधी टक्कर Mercedes-Benz EQS 580 होती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपए है। इसके अलावा ये कार Porsche Taycan से भी मुकाबला करती है, जिसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.53 करोड़ रुपए है।

BMW i7 Price in India कीमत

BMW i7 की शुरुवाती कीमत ₹ 2.03 करोड़ है और टॉप मॉडल की कीमत ₹ 2.50 करोड़ तक जाती है। i7 को 3 वेरिएंट में पेश किया गया है – i7 का बेस मॉडल eDrive50 M स्पोर्ट और टॉप मॉडल BMW i7 M70 xDrive है।

                  —————————

Maruti Suzuki eVX: 550km रेंज के साथ आ रही है, लग्जरी लुक में इतनी कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *