TCs Q1 result

TCS Q1 Results Q1 FY2025 की पहली तिमाही में ₹12,040 करोड़ का नेट प्रॉफिट

TCS Q1 Results भारत की सबसे बड़ी वैल्यूएशन वाली IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 8.72% की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,074 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कमाई की बात करें, तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 63,575 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर इसमें 5.44% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 60,778 करोड़ की कमाई की थी।

10 रुपए प्रति शेयर लाभांश (अंतरिम डिविडेंड)का ऐलान 
कंपनी ने आज (11 जुलाई) स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में FY 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के साथ TCS ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं।

तिमाही आधार पर 3.17% कम हुआ प्रॉफिट
पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में TCS ने 12,434 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर इसमें 3.17% की कमी हुई है। कंपनी ने पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान 2,45,315 करोड़ की कमाई की थी। इस दौरान कंपनी ने 45,908 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

TCS की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.2% बढ़ी है। Q4FY24 के 61,237 करोड़ मुकाबले पहली तिमाही में ये 62,613 करोड़ पर रही है। अनुमान 62,280 करोड़ का था। EBIT पर अनुमान 15,280 करोड़ का था तो ये Q4FY24 में 3% गिरकर 15,442 पर आया है। मार्जिन में भी गिरावट है। Q4FY24 में ये 26% पर था, जोकि अब घटकर 24.7% पर आया है। अनुमान 24.5% का था। कंपनी का PAT यानी नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रहा है, जोकि Q4FY24 के 12,434 करोड़ से 3% घटा है। अनुमान 12,050 करोड़ का लगाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *